धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच के 10वीं के छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा से पहले संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस बदले जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पूरे साल उन्हें एक सिलेबस पढ़ाया गया, लेकिन अब परीक्षा से 4 दिन पहले नए सिलेबस से परीक्षा देने को कहा जा रहा है।