फिरोज़ाबाद: बरसात को लेकर नालों की सफाई तेज़, नगर निगम महापौर ने कई वार्डों का किया निरीक्षण
बरसात में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त ऋषिराज के साथ मंगलवार दोपहर दो बजे क़रीबन वार्ड संख्या 21, 22, 18, 49, 8, 17, 26 और 25 में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया।