फिरोज़ाबाद: मुरैना निवासी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया, बसई मौहम्मदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक आरोपी को मंगलवार शाम 5 बजे क़रीबन अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी अनिल गुर्जर पुत्र राममुकेश निवासी आरोली, मुरैना (म.प्र.) को गौशाला से दरगाह मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।