चौसा: कृष्णा ब्रह्म हत्याकांड: मनु कानू दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित
Chausa, Buxar | May 22, 2026 ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 8 सुनील कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को 1:00 बजे अपराह्न में बड़ा फैसला सुनाया है। कांड संख्या 18/2024 में कृष्णा ब्रह्म निवासी मनु कानू को दोषी करार दिया गया है। सजा के बिंदु पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। अपर लोक अभियोजक ददन कुमार सिंह ने जानकारी दी।