ग्वालियर जिला अस्पताल के प्रसूति गृह में आग की खबर से अफरा-तफरी, शिशुओं और प्रसूताओं को दूसरे वार्ड में इया गया शिफ्ट ...
ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल के प्रसूति गृह में HDU वार्ड के अंदर आग लगने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। वार्ड में भर्ती गंभीर प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को देखते हुए वहां मौजूद अटेंडरों ने नर्सिंग स्टाफ की मदद से उन्हें दूसरे वार्ड में पहुंचाया। शुरुआती जानकारी में MCV बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई, हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आग लगने की खबर को अफवाह बताया है। प्रबंधन के मुताबिक, वार्ड में दिखाई दिया धुआं आग का नहीं, बल्कि गीजर से निकलने वाली भाप थी। घटना को लेकर अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने की खबर और प्रबंधन के दावे के बीच वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है।