ग्वालियर में बेखौफ चोरों का आतंक: एक्टिवा पर आए बदमाशों ने बलेनो कार से उड़ाई एसेसरीज...
ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हुजरात दवा मार्केट इलाके में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सरेआम गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। एक्टिवा सवार अज्ञात बदमाशों ने इलाके में खड़ी एक बलेनो कार से कीमती एसेसरीज पार कर दी, जिसकी पूरी करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी इस तरह की चोरियां हो चुकी हैं, जिससे कारोबारियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 22, 2026