उधवा: पतौड़ा झील परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व रविवार की दोपहर 1 बजे रामसर साइट सह पतौड़ा झील परिसर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत जल सहियाओं ने झील परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।