मंझनपुर: मंझनपुर के शिव मंदिर के पास अवैध निर्माण पर विहिप ने दिया धरना, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किया समाधान
मंझनपुर कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास अवैध निर्माण का आरोप लगाकर गुरुवार को समय करीब 1 बजे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंदिर की पवित्रता भंग करते हुए कुछ लोगों ने मंदिर से सटी जमीन पर अवैध तरीके से बारजा निकाल लिया है।