मंझनपुर: गुलाम नूर का पुरवा में चोरी की बड़ी वारदात, मजलिस में गए परिवार के घर से सोना-चांदी, विदेशी मुद्रा और नकदी हुई चोरी
करारी थाना क्षेत्र के गुलाम नूर का पुरवा में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर के सभी लोग मोलानी गांव में मजलिस में शामिल होने गए थे।