बांका: संत जोसेफ स्कूल जगतपुर में वार्षिक महोत्सव का किया गया आयोजन, एसपी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
Banka, Banka | Dec 21, 2024 संत जोसेफ स्कूल जगतपुर प्रांगण में शनिवार की सुबह करीब दस बजे समारोह पूर्वक वार्षिक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे एसपी डॉ सत्यप्रकाश उपस्थित हुए, जहां संत जोसेफ के फादर बरविंथ शरीफ ने एसपी का स्वागत किया। जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चाें ने गीत संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी।