बांका: लक्ष्मीपुर चौक के पास बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banka, Banka | Dec 21, 2024 लक्ष्मीपुर चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी पंचम देवी पैदल बाजार जा रही थी। इस दौरान दुधारी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया।