बांका: सरैया गांव में घरेलू विवाद के चलते दो गोतनी के बीच हुई मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Banka, Banka | Dec 21, 2024 सरैया गांव में घरेलू विवाद को लेकर शनिवार की सुबह करीब 7 बजे दो गोतनी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का अस्पताल में उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घरेलू विवाद को लेकर सरैया गांव में विनिता देवी व फूलो देवी के बीच मारपीट हो गई। जिसमें विनिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।