बांका: कुंथा गांव में रास्ते को लेकर विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प और गोलीबारी, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Dec 20, 2024 कुंथा गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई। सूचना पर पहुंची थाना के पुलिस ने एक पक्ष के अरविंद यादव और दूसरे पक्ष के रामबरन यादव को हिरासत में लेकर थाना लाया है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पर अरविंद यादव ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगई पूर रास्ता बना रहा था। विरोध करने पर मारपीट व गोलीबारी की।