बांका: कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर अमित शाह का पुतला फूंका, जुलूस निकाला
Banka, Banka | Dec 20, 2024 जिला कांग्रेस कमिटी बांका के द्वारा शु्क्रवार दोपहर 1 बजे गृह मंत्री अमित शाह का गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह मांफी मांगों का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला और गांधी चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया और नारा लगाते हुए अंबेडकर की प्रतिमा के समीप धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने किया।