बांका: प्रशासन चला गांव की ओर अभियान के तहत मालडीह पंचायत में शिविर लगा, योजनाओं की जानकारी दी गई
Banka, Banka | Dec 20, 2024 जिले भर में प्रशासन चला गांव की ओर अभियान कार्यक्रम जारी है। इसके तहत मालडीह पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया गया। शुक्रवार को 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना गया और फिर पदाधिकारी के द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ सीओ बीएओ सहित कई पदाधिकारी व पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे।