बगोदर: हेसला में भाई-बहन की शादी से पहले दो भाइयों की मौत, खुशियां मातम में बदली
बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला से हृदय विदारक घटना सामने आयी है,घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बी दो चचेरे भाइयों जिशान अंसारी व मजिद अंसारी की डुमरी हुए सडक हादसे में मौत हो गई।घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।एक भाई जिशान की मौत मंगलवार को हुई तो दूसरे भाई मजिद की बुधवार की रात्रि ईलाज के दौरान धनबाद के नीजि अस्पताल में मौत हो गई।