फतेहाबाद: फतेहाबाद में गैस की कालाबाजारी की शिकायत के बाद संचालक ने गोदाम का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश
Fatehabad, Agra | Jul 16, 2026 कस्बे के गढ़ी गुसाई स्थित इंडेन गैस सेवा पर कालाबाजारी की शिकायत के बाद एजेंसी संचालक ने गुरुवार को गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक ने सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।