नई दिल्ली: सवर्ण आक्रोश महापंचायत से पहले करणी सेना प्रमुख राज शेखावत की नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत हुई।
इस मुलाकात को लेकर एक बयान में कहा गया कि राज शेखावत से कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं, लेकिन आंदोलन के बीच बातचीत और संवाद का रास्ता ही उचित है।
बयान में यह भी कहा गया कि सरकार को आंदोलन को जमीन पर शुरू करने वाले प्रमुख लोगों से ही बातचीत करनी चाहिए और किसी ऐसे व्यक्ति को आगे कर बातचीत नहीं करनी चाहिए जिसे आंदोलनकारी अपना प्रतिनिधि न मानते हों।
अब देखना होगा कि इस बातचीत का सवर्ण आक्रोश महापंचायत और आंदोलन की आगे की दिशा पर क्या असर पड़ता है।
.
.
.
.
#Delhi #दिल्ली #SavarnAakrosh #सवर्णआक्रोश #Mahapanchayat
Fatehabad, Agra | Aug 23, 2026