घाट: ग्राम पंचायत मोख तल्ला के चागलाखेत मल्ला बारूं व चांचड़ी के ग्रामीण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का करेंगे बहिष्कार
Ghaat, Chamoli | Apr 6, 2025 रविवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी में बताया कि विकासखंड नंदानगर के ग्राम पंचायत मोख तल्ला में चागलाखेत, मल्ला बारूं, चांचड़ी, ग्वाड़ी तोकों के ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित की। ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड नंदानगर के ग्राम पंचायत मोख तल्ला के चागलाखेत, मल्ला बारूं,चांचड़ी में आज तक भी सड़क नहीं पहुंच पाई हैं जिससे पंचायत चुनाव का पूर्ण बहिष्कार होगा।