हाथरस: वाटर वर्क्स रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन के तार आपस में भिड़ने के बाद चिंगारी से एक महिला झुलसकर हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की वाटर वर्क्स रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन के तार आपस में भिड़ने के बाद चिंगारी से काम करकर अपने घर जा रही एक महिला बीती रात झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर रूप से घायल महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।