अरविंद शाक्य निवासी गायत्री कॉलोनी ने बताया कि वह अपने दोस्त अनिल कुशवाह के साथ घर लौट रहा था तभी हाथी खाने पर अचानक बाइक के अगले ब्रेक लगाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।