कसरावद नगर में मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहार मोहर्रम के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोहर्रम की 13 तारीख को हसनैन कमेटी की जानिब से सूफी मस्जिद मोहल्ले में हलीम के लंगर का भव्य आयोजन किया गया। इस रवायती लंगर में समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस अवसर पर हसनैन कमेटी के फिरोज खान का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। फिरोज खान ने बताया कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकें। कसरावद से अनीस खान की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #Muharram2026 #KhargoneNews #MpNews