चित्रकूट में आई भारी बाढ़ के बाद घर दुकानों के नुकसान के साथ नपं कार्यालय में रखीं फाइलें हुई तहस नहस।
चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ के बाद अब चारों तरफ़ नुकसान ही नुकसान दिखाई दे रहा है, जिसमें घर दुकान पुल के साथ अब नगर पंचायत चित्रकूट की फाइलें भी तहस नहस दिखाई दे रही है नगर पंचायत कार्यालय पानी में लबालब डुबने के बाद रखीं समस्त फाइल पानी से हुई ख़राब तो अब नगर पंचायत के अमलों द्वारा उक्त फ़ाइलों को धुप और मोटर पंखों द्वारा सुखाने का काम युद्धस्तर पर जारी है जिसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।