लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में सोमवार की दोपहर 12:55 पर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई।