ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड के तेतरियामाल पंचायत सचिवालय में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान बैठक आयोजित
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया माल पंचायत सचिवालय में 29 अप्रैल बुधवार को 4:00 बजे कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक किया गया।प्रखंड अध्यक्ष दीपक मुर्मू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक किया।हर तबके के ग्रामीण शामिल हुए।ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की छोटी,बड़ी समस्याओं को सुना गया।कई समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया