कुडू: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का समापन, ज़िले के 134 गांवों में आयोजित शिविरों में 14 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
Kuru, Lohardaga | Jun 30, 2025 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित विशेष सेवा शिविर का आज अंतिम दिन रहा। यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक लोहरदगा जिले के कुल 134 गांवों में संचालित हुआ। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जिले भर में एक साथ शिविर लगाए गए, जिनमें विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए कुल 14,315 आवेदन प्राप्त हुए।