कुडू: बडमारा में ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौत, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ साहदेव ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया
Kuru, Lohardaga | Jun 28, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित बडमारा गांव में बीते गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से युवक सिंटु मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के कुडू प्रखंड प्रतिनिधि लाल विकास नाथ साहदेव शनिवार को शाम करीब 3:30 बजे गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।