कुडू: प्रखंड के किसानों को मिला धान बीज, कृषि पदाधिकारी बोले- मौसम के अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावा
Kuru, Lohardaga | Jun 29, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत कुडू, लावागाईं और चंदलासो लैम्प्स परिसर में रविवार की शाम करीब 3 बजे लोहरदगा कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। बरसात की शुरुआत को देखते हुए यह पहल किसानों को समय पर मदद पहुंचाने के उद्देश्य से की गई, ताकि वे धान की बुआई सही समय पर कर सकें।किसानों को अनुदानित दर पर प्रमाणित धान बीज दिए गए।