अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में ताऊ ने दो मासूम भतीजियों और उनकी मां पर किया हमला, तीनों घायल
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव जोशी कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक ताऊ ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही दो मासूम भतीजियों पर बांके से हमला कर दिया। बच्चियों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।