पीने के लिए पानी नहीं, शौच के लिए शौचालय नहीं! उजियारपुर अंचल कार्यालय की बदहाली आई सामने, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर।
उजियारपुर, समस्तीपुर: आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बने उजियारपुर अंचल कार्यालय की बदहाल व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। कार्यालय परिसर में आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। वहीं शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था नहीं होना और शौचालय का उपयोग योग्य नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अंचल कार्यालय में तत्काल स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है।
#Ujiarpur #Samastipur #Bihar #CircleOffice #PublicProblem #GovernmentOffice #BasicFacilities #WaterCrisis #ToiletIssue #Administration #BiharNews #SamastipurNews #StreamBihar Sudarshan Kumar Surendra Pd Singh Subhansh Kumar Thakur Sudarshan Kumar Socialworkar Chandan Mishra Bjp Chandan Kumar