घाटमपुर: श्योंदी ललईपुर गांव के पास हाईवे पर बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
घाटमपुर के श्योंदी ललईपुर गांव के पास हाईवे पर बाइक सवार 45 वर्षीय संतोष कुमार गौतम को डंपर ने कुचल दिया।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया मृतक नेवली पावर प्लांट में कार्यरत थे और ड्यूटी पर जा रहे थे।इस दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।