बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, नालों की सफाई और जल निकासी को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
बीकानेर में आगामी मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शुक्रवार को नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शहर में जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा जल निकासी व्