मेजा: मेजा तहसील परिसर में समाधान दिवस का आयोजन, फरियाद लेकर पहुंचे दर्जनों फरियादी
Meja, Allahabad | Apr 18, 2026 मेजा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 से आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अधिकारियों ने मामलों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।