सामरी कुसमी: खराब मौसम में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
कुसमी सामरी गुरुवार वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा जनहानि की संभावनाओं को कम करने और लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नागरिकों को मौसम संबंधी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी गई है।