नानपारा: नानपारा में बारिश से जलभराव से बदहाल सड़क तालाब में तब्दील, राहगीरों और छात्रों को हो रही परेशानी, मरम्मत की मांग
नानपारा देहात क्षेत्र में स्थित जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज को जाने वाला मार्ग पिछले 20 वर्षों से बदहाल है। हल्की बारिश में ही यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे जलभराव और गहरे गड्डों के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह समस्या दो दशकों से अधिक पुरानी है।