खरीक: आठ दिन तक घर में पड़ा रहा वृद्धा का शव, दुर्गंध से खुला मौत का राज
श्रीपुर आजाद टोला में 75 वर्षीय शांति देवी का शव गुरुवार को उनके घर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मौत के बाद करीब आठ दिनों तक शव घर के अंदर पड़ा रहा। घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उनकी दोनों बेटियों को सूचना दी। बेटियों के पहुंचने पर घर का ग्रिल अंदर से बंद मिला। ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया गया तो शांति देवी का शव