नौगांव: विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने हरपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय-सीमा जांची
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों की सुविधाओं के लिए निर्माणाधीन भवन का रविवार शाम करीब 4 बजे क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीएमओ रविंद्र पटेल और स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य