दुर्गावती: गोरार गांव में भेड़ चोरी के मामले में पीड़ित से आवेदन लेकर दुर्गावती पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरार गांव निवासी भृगुनाथ पाल की 60 भेड़ चोर चुरा ले गए। इस मामले मे पीड़ित के द्वारा दुर्गावती थाने मे प्राथमिकी दर्ज करने हेतु तहरीर दी गई। पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गुरुवार की शाम 5 :30 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार ने बताया कि भेड़ चोरी के मामले मे आवेदन मीला है आगे की कार्रवाई की जा रही है।