सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई ‘सेवा ज्योति यात्रा’
छपरा, 22 सितंबर 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 22 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे ‘सेवा ज्योति यात्रा’ (पैदल यात्रा) का आयोजन किया गया।
सेवा ज्योति यात्रा राजेंद्र स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय परिसर तक पहुंची। यात्रा में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ सारण अकैडमी प्लस टू उच्च विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं, स्काउट एंड गाइड के सदस्य तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों की सहभागिता के माध्यम से समाज में सेवा और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया तथा आमजन को सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को अभियान से जुड़कर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
Saharsa, Bihar | Sep 22, 2026