Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
indradevjimix
जान की परवाह किए बिना भैंसे से भिड़े बबलू यादव, बचाई इंसान की जिंदगी
Kahara, Saharsa
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
अभियान बसेरा-2 के तहत 22 से 28 सितंबर तक जिले की सभी 318 पंचायतों में विशेष शिविर भूमिहीन परिवारों से वास भूमि के पर्चा हेतु लिए जाएंगे आवेदन छपरा 21 सितंबर 2026 सारण जिले में अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक लगातार सात दिनों तक जिले की सभी 318 पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र भूमिहीन परिवारों से वास भूमि के पर्चा हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने विशेष शिविरों के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए— शिविरों के संचालन एवं व्यवस्था के संबंध में निर्देश 1. जिले की सभी 318 पंचायतों में 22 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 2. प्रत्येक पंचायत में आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रपत्र एवं पंजी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 3. निर्धारित आवेदन प्रपत्र में क्यूआर कोड भी अंकित रहेगा। पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा आवेदकों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। 4. जिन आवेदकों को आवेदन प्रपत्र भरने में कठिनाई हो, उन्हें सहायता उपलब्ध कराने हेतु पंचायत स्तर पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। 5. आवेदन भरने के उपरांत आवेदक द्वारा निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान किया जाएगा तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जाएंगे। 6. प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों का पंजी में विधिवत संधारण किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की जाए। 7. सभी प्रखंडों के वरीय/प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शिविरों की तैयारियों एवं संचालन का निरंतर अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे। व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में निर्देश 8. विशेष शिविरों के संबंध में आम लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फ्लेक्स एवं होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। 9. पंचायत स्तर पर सूचना का पर्याप्त प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों तक शिविर की जानकारी पहुंचाई जाए। 10. संध्या चौपाल के माध्यम से भी विशेष शिविरों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए। 11. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रचारात्मक रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। 12. व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य उपलब्ध संचार माध्यमों के जरिए भी विशेष शिविरों की सूचना का व्यापक प्रसार किया जाए। 13. पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को घर-घर जाकर विशेष शिविरों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। 14. डीपीएम, जीविका को जीविका के माध्यम से सभी संबंधित क्षेत्रों में विशेष शिविरों की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 15. विशेष रूप से महादलित टोलों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र परिवारों को शिविर में आवेदन करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। तैयारियों एवं अनुश्रवण के संबंध में निर्देश 16. सभी प्रखंडों के वरीय/प्रभारी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि शिविर प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। 17. प्रत्येक पंचायत में पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, आवेदन प्रपत्र, पंजी एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 18. शिविरों में प्राप्त आवेदनों का विधिवत संधारण करते हुए पात्र आवेदनों पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की जाए। 19. संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि विशेष शिविरों का संचालन निर्धारित समयावधि में सुचारू रूप से हो तथा पात्र आवेदकों को आवेदन जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। 20. जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी विशेष शिविरों की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की गई है कि वे 22 से 28 सितंबर 2026 के बीच अपने संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर अभियान बसेरा-2 के तहत वास भूमि के पर्चा हेतु आवेदन अवश्य करें। इसके लिए उन्हें कहीं और जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह भी स्पष्ट किया गया कि वास स्थल हेतु भूमि बंदोबस्ती का मामला संबंधित अंचल स्तर से जुड़ा है। अतः पात्र परिवार अपने आवेदन संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में ही जमा करें, ताकि आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। विशेष शिविरों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पंचायत स्तर पर ही सरल एवं सुगम बनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी ने एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की जिसमें प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सारी चीजों की जानकारी दी गई, शिविर के बारे में, शिविर की व्यवस्था के बारे में, आवेदन लिए जाने के बारे में, पावती दिए जाने के बारे में तथा प्रेस प्रतिनिधियों के जरिए भी अपील की गई कि इस विशेष शिविर का अधिकाधिक लोग लाभ उठाएं।
Saharsa, Bihar | Sep 21, 2026
विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग–2027 (VBYLD 2027) सारण में राष्ट्रीय युवा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने की दिशा में सारण जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन, सारण
Saharsa, Bihar | Sep 21, 2026
श्रद्धा श्री 'सा रे गा मा पा' के टॉप-12 में, सहरसा में खुशी का माहौल, दिग्गज जज भी हुए आवाज के कायल; परिवार संगीत से जुड़ा... #viralvideochallenge #saharsa #viral #flowers #zeetv
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026
सहरसा में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर,पटना रेफर सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा चौक के पास रविवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांधी पथ वार्ड नंबर 34 निवासी शेखर और सतेंद्र बाइक से गांधी पथ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्वास्थ्य विभाग की तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सूर्या हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार स्वास्थ्य विभाग की बताई जा रही है।
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026
महिषी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 251.64 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त सहरसा/महिषी। महिषी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दिवा गश्ती/छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बनगांव भारतमाला रोड से महिषी गांव की ओर एक सफेद रंग के वाहन से अवैध मादक पदार्थ/शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद महिषी थाना पुलिस एवं तकनीकी टीम ने महिषी विश्वकर्मा चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नन्दलाल पाण्डेय, पिता स्वर्गीय ठाकुर पाण्डेय, निवासी सिमरिया, थाना चकाई, जिला जमुई बताया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और मारुति सुजुकी कार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिषी थाना कांड संख्या 230/2026, दिनांक 20.09.2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में महिषी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026
भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026
सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर डीएम से की शिकायत, प्रधानाचार्य पर प्रताड़ना का आरोप
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026
सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में पहुंचे 30 फरियादी, समस्याएं सुन त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश......see more
Kahara, Saharsa | Sep 21, 2026