कटघोरा: हरदीबाजार के अस्थाई अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, मुआवजे और जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण
Katghora, Korba | Sep 30, 2026 कोरबा के हरदीबाजार स्थित अस्थाई सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है।ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई मंगलवार दोपहर तालाब से नहाकर घर लौट रही थीं।