सहसवान: सहसवान में बारा रबीउल अव्वल को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
सहसवान में आगामी बारा रबीउल अव्वल के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी देहात डॉ. हिर्देश कठेरिया ने की। इस दौरान एसडीएम गौरव आर्य, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र गणमान्य लोग मौजूद रहे।