भीकनगांव: पशु बाड़े में मक्का के भुट्टों में आग लगी, 60 क्विंटल से ज्यादा जला, पटवारी ने बनाया पंचनामा
खरगोन में सोमवार दोपहर किसान के पशु बाड़े में रखे मक्का के भुट्टों के ढेर में आग लग गई। हादसे में 60 क्विंटल से ज्यादा मक्का जल गया। किसान सत्यम पटेल ने करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटर पंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। घटना खड़कवानी गांव की है ।