Rewari News | बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग | साढ़े चार घंटे में काबू | करोड़ों के नुकसान का अनुमान
रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में देर रात स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस और गुरुकृपा फुटवियर कंपनी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और भिवाड़ी से दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नाइट शिफ्ट नहीं होने से बड़ा जानी नुकसान टल गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। Ground Zero News पर देखिए Rewari News और Haryana Local News की ताजा खबरें। www.groundzeronews.com
#GroundZeroNews #RewariNews #BawalNews #FactoryFire #HaryanaNews
Haryana, India | Sep 26, 2026