भोगांव: बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देवी में आरोपियों ने दंपति को मारपीट कर लिया घायल, पुलिस को दी तहरीर
ग्राम नगला देवी पोस्ट बझेरा निवासी सर्वेश पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुबह लगभग 7 बजे प्रार्थी घर पर नहीं था। प्रार्थी का बड़ा भाई हरेंद्र उर्फ चीनी पुत्र रामस्वरूप व उसकी पत्नी सुधा व पुत्र सचिन ने प्रार्थी की पत्नी उर्मिला को गली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। अचानक प्रार्थी आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।