भोगांव: बिछवां के गांव वनखडिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस को दी तहरीर
गांव बंनखडिया निवासी समरीन पत्नी अयान खान ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी डेढ़ माह पूर्व हुई थी।शादी में 10 लाख से ज्यादा दहेज दिया था।उसके बाद भी ससुराल वाले परेशान करते थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मायका पक्ष ने दी हत्या की तहरीर।