भोगांव: बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खाके ताल में बाइक पर बैठने पर सास बहू ने किशोर को मारपीट कर किया घायल
ग्राम नगला खाकेताल निवासी अनिता देवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दिया तहरीर में कहा कि सुबह लगभग 7 बजे प्रार्थी का 12 वर्षीय पुत्र अनिया बाबू गांव के ही सिपाही राम पुत्र रमेश की खड़ी बाइक पर बैठ गया। इसी बात पर उक्त सिपाही राम की पत्नी स्वेता व सास ने लात घुसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।