भोगांव: बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुर स्थित खेत में मूंगफली की खुदाई कर रहे वृद्ध किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
ग्राम बागपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना की फौती मृतक के पुत्र ने थाने पर दर्ज कराई है। मामले की सूचना देते हुए सुभाष चंद्र पुत्र जंसराज सिंह निवासी बागपुर ने बताया कि उसके पिता जंसराज खेतों पर मूंगफली की खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।