भोगांव: थाना भोगांव के ग्राम मक्खनपुर में शराबी ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ग्राम मक्खनपुर निवासी मधु पत्नी नरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। और आयेदिन शराब पीकर उसकी व बच्चों की मारपीट करता है। गुरुवार की शाम तीन बजे वह गांव में खुलेआम बिकने वाली अवैध शराब पीकर आया और उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।