भीलवाड़ा: एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना
भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।